ना तुझे छोड़ सकते है तेरे हो भी नही सकते....
ये कैसे बेबसी है आज हम रो भी नही सकते....
ये कैसा दर्द है हमें पल पल तडपाये रखता है....
तुम्हारी याद आती है तो फ़िर सो भी नही सकते....
छुपा सकते है और न दिखा सकते है लोगों को....
कुछ ऐसा दाग है दिल पर जो हम धो भी नही सकते....
हमारा एक होना भी नही मुमकिन रहा अब तो....
जिए कैसे की तुमसे दूर रह भी नही सकते.....
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment